फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पूर्वांचल की जन समस्याओं पर की मंत्रणा

पूर्वांचल की जन समस्याओं पर की मंत्रणा

Wed, 07 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल की जन समस्याओं पर की मंत्रणा
सदर तहसील प्रांगण में बुधवार को पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा की हुई बैठक में वक्ताओं ने पूर्वांचल की जन समस्याओं पर गहन मंत्रणा की। प्रांतीय महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। यहां की औद्योगिक इकाइयां बंद हो चली हैं। चीनी मिलें भी बंद पड़ी हैं। सीमेंट की इकाई को बेच दिया गया और पूर्वांचल की अनदेखी की गई है। यही वजह है कि पूर्वांचल में नए उद्योग नहीं लगे। जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों में जिले के बेरोजगारों को रोजगार न के बराबर मिला है। कहा कि जब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक पलायन नहीं रुकेगा। प्रांतीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग पंकज यादव ने कहा कि पसहीं कला रेलवे स्टेशन का फिर से संचालन किया जाए, क्योंकि हिंदुआरी कई मार्गों को जोड़ता है। अध्यक्षता नोटरी अधिवक्ता सत्य प्रकाश कुशवाहा एवं संचालन शिव प्रकाश चौबे ने किया। इस दौरान अतुल कुमार कनौजिया, दीप नरायन पटेल, अरविंद कुमार सिंह, अशोक, वीरेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश यादव, सलीम कुरैशी, अजय कुमार सिंह, बालकृष्ण देव, संदीप जायसवाल, राहुल जैन, राजू सिंह, संजीव कुमार राजपूत, ललित चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed