{"_id":"5a89ac044f1c1b462c8b89d4","slug":"201518971908-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"145 किसानों को मिलेगा सरफेस और सोलर पंप सबमर्सिबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
145 किसानों को मिलेगा सरफेस और सोलर पंप सबमर्सिबल
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जनपद के 67 न्याय पंचायतों के 145 किसानों को सब्सिडी पर सरफेस व सबमर्सिबल सोलर पंप दिया जाएगा। इसके लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। विभिन्न क्षमता के सोलर फोटोवेलटैईक इरीगेशन पंप की स्थापना हेतु विकास खंडवार वर्ष 2017-18 के लक्ष्य आवंटित किया गया है। बभनी ब्लॉक मेें 1800 वाट (दो हार्स) का सरफेस सोलर पंप दो किसान, 3000 वाट में तीन हार्स पावर का सबमर्सिबल सोलर पंप 9 किसान, एक किसान को 4800 वाट पांच हार्स पावर का सबमर्सिबल पंप दिये जाने की योजना है। चतरा ब्लॉक में 1800 वाट के दो हार्सपावर का सरफेस सोलर पंप दो, 3000 वाट में तीन हार्स पावर में सबमर्सिबल सोलर पंप 9, 4800 वाट पांच हार्सपावर का सबमर्सिबल पंप एक, चोपन में 1800 वाट के दो हार्सपावर का सरफेस सोलर पंप तीन, 3000 वाट में तीन हार्सपावर में सबमर्सिबल सोलर पंप 17, दुद्धी में 1800 वाट के दो हार्स पावर का सरफेस सोलर पंप दो, 3000 वाट में तीन हार्सपावर में सबमर्सिबल सोलर पंप 15, घोरावल में 1800 वाट के दो हार्स पावर का सरफेस सोलर पंप चार, 3000 वाट में तीन हार्सपावर में सबमर्सिबल सोलर पंप 25, म्योरपुर में 1800 वाट के दो हार्सपावर का सरफेस सोलर पंप दो, 3000 वाट में तीन हार्स पावर में सबमर्सिबल सोलर पंप 15, नगवां में 1800 वाट के दो हार्स पावर का सरफेस सोलर पंप दो, 3000 वाट में तीन हार्सपावर में सबमर्सिबल सोलर पंप 13 और राबर्ट्सगंज ब्लॉक में चोपन में 1800 वाट के दो हार्सपावर का सरफेस सोलर पंप तीन, 3000 वाट में तीन हार्सपावर में सबमर्सिबल सोलर पंप 20 किसानों को दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने कहा कि सरफेस और सबमर्सिबल सोलर पंप के लिए जिन लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, उनमें से ही पात्र किसानों का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन