{"_id":"59875e584f1c1b99108b46a3","slug":"201502043736-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के निवेशक कल करेंगे जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के निवेशक कल करेंगे जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। ऑल इनवेस्टर सेफ्टी आर्गनाईजेशन(एआईएसओ) की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर निवेशकों का जमा पैसा वापस कराने के लिए चलाए जा रहे धरना-प्रदर्शन में आठ अगस्त से सोनभद्र समेत पूर्वांचल के निवेशक एवं एआईएसओ धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। सोनभद्र से अपने निजी साधन से सभी लोग वाराणसी मडुआडीह रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे, जहां से पूर्वांचल के लोग सोमवार की शाम पांच बजे शिव गंगा एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
सोनभद्र के एआईएसओ अध्यक्ष बसंत विश्वकर्मा ने बताया कि एआईएसओ की ओर से पिछले दो वर्षों से देशव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। 15 मई 2017 को देश के सभी सेवी आफिस में ज्ञापन दिया गया, लेकिन निवेशकों का भुगतान नहीं कराया गया। इसके बाद 31 जुलाई से दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया ह्रै।11 अगस्त तक चलने वाले धरना-प्रदर्शन में आगामी आठ अगस्त को सोनभद्र समेत पूर्वांचल के निवेशक एवं एआईएसओ धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सोनभद्र के 50 हजार निवेशक हैं जिनका करीब 20 करोड़ रुपये पीएसीएल कंपनी में जमा किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि राम प्रताप यादव, कमलेश पटेल, मोहम्मद ईसू, भुनेश्वर प्रसाद, वासदेव गुप्ता, सुखदेव प्रजापति आदि के साथ सोनभद्र से भारी संख्या में निवेशक दिल्ली के लिए कूच करेंगे।