{"_id":"6320c46ece3297186870be74","slug":"20-thousand-rupees-snatched-from-the-farmer-outside-the-bank-in-broad-daylight-sonbhadra-news-vns6740738163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर किसान से दिनदहाड़े 20 हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के बाहर किसान से दिनदहाड़े 20 हजार रुपये छीने
विज्ञापन
पुलिस चौकी सुकृत क्षेत्र के मधुपुर बाजार में मंगलवार को बैंक से पैसा निकालकर जा रहे ग्राहक से 20 हजार रुपये छीनकर उचक्के फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से खलबली मच गई। उचक्के बैंक के अंदर से ही उसके पीछे लग गए थे। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए उचक्कों की पहचान में जुटी है।
नागनार हरैया गांव निवासी राम विलास किसान हैं। अपने बचत खाते से रुपये निकालने वह मंगलवार की दोपहर मधुपुर स्थित इंडियन बैंक की शाखा में आए थे। पीड़ित के मुताबिक खाते से साढ़े 39 हजार रुपये निकालने के बाद वह काउंटर के पास ही खड़े होकर गिनती करने लगे। पहली बार गिनती में रुपये कम लगे तो पास में ही खड़े एक युवक ने रुपये गिनने में उनकी मदद करने को कहा। उनके साथ ही वह बैंक से बाहर निकला।
रामविलास के मुताबिक बैंक के बाहर आते ही युवक का एक अन्य साथी भी उसके पास आया। दोनों ने सामने की जेब में रखे 20 हजार रुपये झपट्टा मारकर छीन लिया और फरार हो गए। शोरगुल मचाने पर जब तक लोग कुछ समझते दोनों उचक्के बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना पाकर सदर कोतवाली और सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि पीड़ित के मुताबिक मदद के नाम पर रुपये छीनकर भागने की बात सामने आई है। छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।