{"_id":"644d4b5d8d9b8b34aa063f2d","slug":"20-sweepers-posted-in-nagwan-block-suspended-sonbhadra-news-c-20-1-179142-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नगवां ब्लाक में तैनात 20 सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नगवां ब्लाक में तैनात 20 सफाई कर्मी निलंबित
विज्ञापन
सोनभद्र। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने 20 सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। सभी नगवां ब्लाक में तैनात हैं। उनके कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने और साफ-सफाई में रुचि न लेने की शिकायत थी। जांच में इसकी पुष्टि पर डीपीआरओ ने कार्रवाई की। अभी कई अन्य कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं।
संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए अप्रैल में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा पंचायती राज विभाग भी महत्वपूर्ण भूमिका में है। अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों की टोली बनाकर रोस्टर के तहत गांवों में ड्यूटी लगाई गई थी। नियमित रूप से साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया था। शासन की प्राथमिकता का कार्यक्रम होने के बावजूद नगवां ब्लाक में तैनात कर्मचारियों की ओर से लगातार लापरवाही बरतने की शिकायतें आ रही थीं। कोई ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहा था तो कोई सफाई कार्य में रुचि नहीं ले रहा था।
डीपीआरओ ने इसकी जांच कराई। एडीपीआरओ राजेश कुमार की जांच में लापरवाही की पुष्टि हुई। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी जांच में मनमानी सामने आई। इसके बाद डीपीआरओ ने संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि अभियान में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। सभी सफाई कर्मचारियों को हिदायत दी गई है। अगर उनकी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होता तो आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इन पर हुई कार्रवाई
राजस्व गांव वैनी में तैनात फूलचंद्र, केवाल के महेश कुमार, भैरोपुर के श्रीप्रकाश शुक्ला, डीबीडीबा के सत्येंद्र कुमार सिंह, झरना के रामअधार, अमकोन के अवधेश कुमार, चकया के शिवकुमार, बिछियागोसा के संजय सिंह, पिपरी के रामबाबू, पनिकपकला के सुशील कुमार, सिलहट के जगेश्वर, सेमरिया की चंदा देवी, पौनी खुर्द के कृष्णदयाल, पटवध के रामबली, संजय कुमार, सोहदवल के अंगद प्रसाद, करौली के विनोद कुमार, रतहरा के श्याम बहादुर सिंह, नगांव के रामनरेश, कन्हौरा की लालती देवी को निलंबित किया गया है।