फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   20 percent increase in coal production

कोयला उत्पादन में 20 फीसदी बृद्धि

Sun, 04 Oct 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
20 percent increase in coal production
एनसीएल में कोयला निकालती शावेल मशीन (फाइल फोटो)। - फोटो : SONBHADRA
शक्तिनगर। चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने 53.54 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में किए गए कोयला उत्पादन से करीब पांच प्रतिशत अधिक है। कोविड-19 जनित विषम परिस्थितियों में भी एनसीएल ने अप्रैल से सितंबर माह तक के उत्पादन लक्ष्य को पूरा किया है । पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में एनसीएल ने 51 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया था।
विज्ञापन

सितंबर माह में शानदार प्रदर्शन करते हुए एनसीएल ने कोयला उत्पादन में पिछले वर्ष के मुक़ाबले 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि अर्जित की है। एनसीएल ने सितंबर में लगभग 9.2 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। इसी तरह अधिभार हटाव में भी पहली छमाही में कंपनी ने लगभग 25 फीसदी की वृद्धि अर्जित की है और 185 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिभार हटाया है जो आने वाले समय में कोयला उत्पादन में सहायक होगा। कोयला प्रेषण (डिस्पैच) में एनसीएल ने सितंबर में 16 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज कर 9.2 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया है। अप्रैल से सितंबर तक पहली छमाही में एनसीएल ने लगभग 50 मिलियन टन कोयले का प्रेषण किया है जिसमें से 40 मिलियन टन से अधिक बिजली घरों को दिया गया है। बताते चलें कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए एनसीएल को 113.25 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं प्रेषण के लक्ष्य दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed