फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   20 kilowatt electricity theft caught in hotel

Sonebhadra News: होटल में पकड़ी 20 किलोवाट की बिजली चोरी

Wed, 28 Jun 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
20 kilowatt electricity theft caught in hotel
सोनभद्र। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने मंगलवार की रात अनपरा के काशी मोड़ पर एक होटल में छापा मार कर बिजली चोरी पकड़ी। अवैध तरीके से होटल में 20 किलोवाट की व्यावसायिक बिजली का उपभोग किया जा रहा था। संबंधित के विरुद्ध बिजली थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के प्रबंध निदेशक ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंगलवार की रात काशीमोड़ स्थित होटल डीडी पैलेस में डिस्काम मुख्यालय वाराणसी के अधिशासी अभियंता रेड विजयमोहन खेरा और अधिशासी अभियंता (वाणिज्य) केसी मौर्य के नेतृत्व में पुलिस प्रवर्तन दल सोनभद्र, एसडीओ अनपरा, पिपरी की संयुक्त टीम ने रात में तीन बजे छापा मारा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के कार्मिक एवं जनसंपर्क अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान होटल में डायरेक्ट 20 किलोवाट वाणिज्यिक विधा में विद्युत चोरी करते पाया गया। टीम ने मौके पर कनेक्शन काटकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए संबंंधित को निर्देश दिए। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed