फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राबर्ट्सगंज की टीम बनी 17वें सोनांचल कप की विजेता

राबर्ट्सगंज की टीम बनी 17वें सोनांचल कप की विजेता

Sun, 24 Feb 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज की टीम बनी 17वें सोनांचल कप की विजेता
ओबरा। आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित 17वें सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार की शाम समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सुपरस्टार राबर्ट्सगंज एवं एनएचएस क्रिकेट एकेडमी भदोही के बीच खेला गया। भदोही को हराकर राबर्ट्सगंज की टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए राबर्ट्सगंज की टीम ने 185 रन बनाया। बल्लेबाज सौरभ ने 83 एवं अरुण ने 37 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही की टीम 171 रनों पर सिमट गई। संदीप ने 59 एवं राहुल दुबे ने 28 रनों का योगदान दिया। इस तरह से राबर्ट्सगंज की टीम ने 14 रनों से मैच जीतकर विजेता ट्राफी अपने नाम किया। उप विजेता टीम को समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश वैश्य ने 51 हजार नकद एवं विजेता ट्राफी देकर सम्मानित किया। वहीं उप विजेता टीम को अनिल सिंह ने 31 हजार नकद एवं विजेता ट्राफी प्रदान किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मारकंडेय एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रांची के विनय सिंह को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सौरभ विश्वकर्मा को दिया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रतियोगिता अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रमेश सिंह यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सपा नगर अध्यक्ष रामबृक्ष यादव, भोला कनौजिया, अपना दल एस जिला उपाध्यक्ष अंजनी पटेल, रमेश वर्मा, संदीप जिंदल, अजीज खां, संकटमोचन झा, राजू यादव, फैजल खान, मुकेश तिवारी, प्रदीश शर्मा, अमित अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed