{"_id":"5bbe3643867a55284f475793","slug":"191539192387-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात कमाने गये युवक की मौतएदेर शाम घर पहुंचा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात कमाने गये युवक की मौतएदेर शाम घर पहुंचा शव
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बभनी। शनिवार को गुजरात में काम करने के दौरान मृत युवक का शव मंगलवार देर शाम उसके घर पहुंचाया गया। शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए एंबुलेंस को बंधक बना लिया।
थाना क्षेत्र के घघरा गांव निवासी अजय कुमार (27) पुत्र सीता प्रसाद की शनिवार को गुजरात में काम करने के दौरान गिरने से मौत हो गई थी। मंगलवार देर शाम एंबुलेंस से उसका शव घर लाया गया। अजय कुमार जुलाई माह में ही घर से काम के सिलसिले में गुजरात गया था। वह वहां सरिया सटरिंग का काम करता था। अजय शनिवार को भी काम कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद एंबुलेंस से उसके शव को गांव भेजा गया। जहां शव पहुंचते ही ग्रामीणों ने एंबुलेंस को बंधक बना लिया। यही नहीं पूरी रात शव को एंबुलेंस से नही उतारने दिया गया। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि मुआवजा मिलने के बाद ही ी एंबुलेंस को छोडे़ंगे। बाद में विधायक हरीराम चेरो के आश्वासन पर ही ग्रामीणों ने एंबुलेंस को छोड़ा।
विज्ञापन