फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अनपरा का 976 मेगावाट लुढ़का उत्पादन

अनपरा का 976 मेगावाट लुढ़का उत्पादन

Sat, 25 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
अनपरा का 976 मेगावाट लुढ़का उत्पादन
अनपरा (सोनभद्र)। 2630 मेगावाट क्षमता वाली अनपरा परियोजना का उत्पादन शुक्रवार को 976 मेगावाट लुढ़क गया। इस परियोजना से एक दिन पहले गुरुवार को 2526 मेगावाट उत्पादन हो रहा था। 976 मेगावाट घटने से अनपरा का उत्पादन 1550 मेगावाट पर पहुंच गया। निगम की चार परियोजनाओं से शुक्रवार को 1788 मेगावाट थर्मल बैकिंग होने से उत्पादन लुढ़का है।
विज्ञापन

बारिश की वजह से निगम की परियोजनाओं अनपरा, ओबरा, पारीछा व हरदुआगंज से बिजली उत्पादन में उतार चढ़ाव जारी है। सबसे बड़ी परियोजना अनपरा में 22 अगस्त को 2526 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा था। लेकिन पारेषण लाइनों में खराबी के चलते इस परियोजना से शुक्रवार को दो सौ मेगावाट विद्युत उत्पादन घटाना पड़ा। पारेषण लाइनों में आई खराबी के कारण शाम चार बजे अनपरा का उत्पादन घटकर 1550 मेगावाट पहुंच गया। हालांकि इसी दौरान अनपरा की पांच सौ मेगावाट की चौथी इकाई भी ट्रिप कर गई लेकिन इंजीनियरों के प्रयास से आई मामूली खराबी को कुछ ही देर में दुरुस्त कर उसे उत्पादन पर ले लिया गया। शुक्रवार की शाम पारेषण लाइनों में खराबी के चलते अनपरा, ओबरा, पारीछा व हरदुआगंज परियोजनाओं से 1788 मेगावाट तक उत्पादन घटाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed