फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कजरी गाया और झूले पर झूलकर मनाया तीज

कजरी गाया और झूले पर झूलकर मनाया तीज

Thu, 23 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कजरी गाया और झूले पर झूलकर मनाया तीज
ओबरा। वनिता मंडल की ओर से अधिकारी क्लब में हरियाली तीज का त्योहार गुरुवार को श्रद्धाभाव व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। यहां झूला झूलने के साथ ही कई पारंपरिक कार्यक्रम हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही तीज क्वीन प्रतियोगिता भी हुई। इसमें दिप्ती अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गईं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वनिता मंडल की अध्यक्ष रंजना सिंह ने गणपति की पूजा की। सजे धजे झूले और हरे परिधान में वनिता सदस्यों ने कई पारंपरिक कजरी गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान तीज की रानी, अल्पना प्रतियोगिता, अंताक्षरी एवं नृत्य जैसे कार्यक्रम भी हुए। तीज की रानी प्रतियोगिता में दिप्ती अग्रवाल तीज क्वीन बनीं। इसके अलावा डिम्पल यादव, रीता कुरील उपविजेता रहीं। अल्पना प्रतियोगिता में बबिता गौतम प्रथम, सीमा वर्मा द्वितीय, रीता कुरील तृतीय रहीं। बादल, बिजली और बरखा ग्रुप के बीच आकर्षक अंताक्षरी भी हुई। नृत्य के दौरान मेघा रे मेघा रे एवं नाचूं मैं आज छम-छम गीत पर वनिताओं का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का संचालन मंडल की सचिव माधुरी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर वनिता मंडल की उपाध्यक्ष विद्या मिश्रा, सांस्कृतिक निर्देशिका रीता सिंह, पाक निर्देशिका सुधा सिंह, डॉ. सुनीता मिश्रा, चारु स्मिता सिंह, शिप्रा श्रीवास्तव, रूपम मिश्रा, सुभद्रा यादव, सरिता कदम, कोषाध्यक्ष मनीषा सिंह, उप सचिव ज्योति मिश्रा, अभिलाषा यादव, आरती सिंह, पुष्पा पांडेय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन


तीज क्वीन का बनीं अमृता
अनपरा । ऊर्जा शक्ति महिला मंडल के तत्वावधान में अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र में बुधवार की शाम हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। अमृता यादव ने तीज क्वीन ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीजीएम अनपरा की धर्मपत्नी कुसुम सिंह, विशिष्ठ अतिथि जीएम प्रशासन की धर्मपत्नी सुधा सिंह एवं ऊर्जा शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष गायत्री चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था, जिसमें ऊर्जा शक्ति महिला मंडल की सदस्याओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विशेष आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। जिसमें जोरदार प्रदर्शन के साथ अमृता यादव ने तीज क्वीन का खिताब हासिल किया। इस मौके पर स्वेता गुप्ता, गीता गुप्ता, सुमन, निधि त्रिपाठी मौजूद रहीं। संचालन ऊर्जा शक्ति महिला मंडल की सविता यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed