{"_id":"5b69e3514f1c1be2588b589f","slug":"191533666129-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मिली खामियां
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। एसडीएम राजकुमार ने मंगलवार की शाम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने और तमाम अन्य कमियां मिलने पर एसडीएम ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित एनजीओ को कड़ी फटकार लगाई। एसडीएम राजकुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में तमाम शिकायतों के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर उन्होंने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नामांकित सौ छात्राओं में से नौ छात्राएं अनुपस्थित रहीं। छात्राओं से पूछताछ में पता चला कि उन्हें मेन्यू के अनुसार भोजन नही दिया जाता है। उन्हें दूध भी नही मिलता। अभी तक छात्राओं को यूनिफॉर्म वितरित नही किया गया। विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। बिजली वायरिंग में भी तमाम कमियां मिलीं। विद्यालय के भवन की रंगाई पोताई नहीं हुई है। खिड़कियों के टूटे होने पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। छात्राओं के लिए साइकल व सिलाई मशीन नहीं थी। उन्हें सोने के लिए चौकियों की संख्या भी मानक के अनुरूप नहीं थीं। करीब बीस चौकियां कम पाई गईं। शौचालय की हालत भी ठीक नहीं थी और एक शौचालय का शीट टूटा हुआ मिला। इन दुर्व्यवस्थाओं पर एसडीएम ने संबधित एनजीओ को फटकार लगाते हुए गहरी नाराजगी जताई। एसडीएम राजकुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच पड़ताल की गई। इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन