{"_id":"5b69df964f1c1b75568b5cde","slug":"191533665174-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश ने रोक दी रफ्तानी, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश ने रोक दी रफ्तानी, घरों में घुसा पानी
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में सोमवार की रात हुई बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। राबर्ट्सगंज नगर के अमिरति कालोनी के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लगभग सात घंटे तक तीन फीट पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही थम गई। पानी से निकलने के चक्कर में कई वाहन खराब हो गए। जिसे धक्का देकर बाहर निकाला गया। कई बाइक सवार नाली के खुले चैंबर में गिरकर चोटिल हो गए। उरमौरा की एक बस्ती में पानी भरने से कई लोगों को घरों को खाली करना पड़ना। डीएम के निर्देश पर सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था के अधिकारी दो जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी से अमिरति कालोनी व उरमौरा के पास तीन स्थानों पर सड़क व नाली काट कर पानी निकाला गया। हाईवे पर सुबह पांच बजे से लेकर अपराह्न डेढ़ बजे तक पानी लगा रहा। हालांकि पूर्वाह्न लगभग दस बजे मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने पानी निकालने के लिए डिवाइडर को कुछ एक स्थानों पर तीन मीटर जेसीबी से तोड़वा दिया था। जिससे हाईवे पर पानी का बहाव कम हुआ।
सोमवार की रात हुई बरासत ने मंगलवार को जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। बढ़ौली चौराहा से अमिरति के बीच पश्चिम पटरी के सर्विस लेन पर पानी भर गया। अमिरति कालोनी के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर करीब पांच सौ मीटर दायरे में डिवाइडर के ऊपर तेज पानी चलने से वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह सात बजे स्कूल जाने के लिए छात्रों से भरी बसें तो जैसे-तैसे निकल गईं, लेकिन कार, जीप व आटो तेज बहाव के कारण नहीं जा सके। जिसकी वजह से फ्लाई ओवर पर जाम लग गया। इस दौरान पानी से होकर गुजरने वाली कई कार व आटो के इंजन में पानी चले जाने से वे पानी में ही खड़े हो गए। गनीमत रहा कि आसपास के लोगों द्वारा वाहनों को धकेल कर पानी से बहार निकाला गया। पानी से पार पाने के दौरान कई बाइक व स्कूटी सवार गिर कर घायल हो गए। नाली के ऊपर पानी चलने से कुछ लोग नाली के खुले चैंबर में भी गिरकर जख्मी हुए। इस दौरान कुछ लोगों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को फोन भी किया लेकिन कोई नहीं पहुंचा। सुबह सात बजे के आसपास सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। विधायक ने इसकी सूचना तत्काल जिलाधिकारी को दी। डीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ सुनील कुमार बर्मा, उपजिलाधिकारी शादाब असलम मौके पर पहुंचे। इसके बाद पानी निकालने की कवायद तेज हुई। डीएम के निर्देश पर सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था के कई अधिकारी दो जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी से अमिरति कालोनी व उरमौरा के पास तीन स्थानों पर सड़क व नाली काट कर पानी निकाला गया। डीएम व सीडीओ के साथ विधायक ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और कर्मियों को तत्काल पानी निकाली के इंतजाम का निर्देश दिया।