फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   14 गांवों में दस दिनों से बंद है बिजली आपूर्ति, असंतोष

14 गांवों में दस दिनों से बंद है बिजली आपूर्ति, असंतोष

Mon, 06 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
14 गांवों में दस दिनों से बंद है बिजली आपूर्ति, असंतोष
सोनभद्र/सांगोबांध। म्योरपुर और बभनी ब्लॉक के 14 गांवों में पिछले दस दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। उपकेंद्र बभनी से अहिरबुड़वा गांव तक करीब 28 किमी तक का एचटी तार जर्जर हो गया है। जिसमें आए दिन बिजली आपूर्ति ठप रहती है। विभागीय अधिकारी अब तक जर्जर तारों को नहीं बदलवा सके हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बभनी एवं म्योरपुर ब्लॉक के दर्जनों गांव में आये दिन विद्युत सप्लाई बाधित होती रहती है। संबंधित गांवों में विद्युत उपकेंद्र बभनी व नधिरा से आपूर्ति होती है। इधर दस दिनों से क्षेत्र के बभनी उपकेंद्र से जुड़े मचबंधवा, बरवे, बकुलिया, घघरा, चौना, बहेराडोल, कोगा, बैना, फरीपान, सागोबांध, अहीरबुडवा, मनरूटोला, देवहार, खाड़ीटोला गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में असंतोष है। इस भीषण गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति बंद होने से ग्रामीण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों हरेराम, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, राजेश, लालबाबू, आनंद, सुनील कुमार, विजय कुमार, अरविंद, महेश, राजकेश्वर, प्रभुदित्य, राजकुुमार संजय का कहना है कि सप्ताह में एक दिन भी सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाती है। यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो वे कनेक्शन कटवाने के लिए विवश होंगे। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग बिजली का बिल तो नियमित रूप से भेजता है लेकिन समय से बिजली नहीं मिल रही है। इसके चलते कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उधर अधिशासी अभियंता लक्ष्मीशंकर का कहना है कि बारिश की वजह से कहीं खंभे गिर गए हैं और तार ढीले हो गए हैं। इसकी वजह से आपूर्ति ठप हो गई है। तार-खंभे जर्जर होने से आए दिन दिक्कत हो रही है। नई लाइन बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed