{"_id":"5b3bb38f4f1c1b9c468b467a","slug":"191530639247-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरडीह में खनन की शिकायत पर पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरडीह में खनन की शिकायत पर पहुंची टीम
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खनन प्रभारी एवं उपजिलाधिकारी सदर सादाब असलम की अगुवाई वाली टीम ने मंगलवार को कनहर नदी के पिपरडीह बालू साइट पर छापेमारी की। इस दौरान खनन होता नहीं पाया गया। अलबत्ता कई जगह खनन के लिए चलते हुआ गड्ढा जरूर देखने को मिला। साइट से सटे शाहपुर में बालू का भंडारण पाया गया।
एसडीएम के मुताबिक कुछ लोगों ने उनसे शिकायत की थी कि पिपरडीह में अवैध बालू खनन कर ट्रकों पर लोड किया जा रहा है लेकिन जब वह छापेमारी करने पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। गड्ढों के बाबत खनन निरीक्षक से जानकारी लेने की बात कही। जब खनन निरीक्षक जेपी दत्ता से इस बारे में जानकारी ली गई उनका कहना था कि शाहपुर में बालू भंडारण की अनुमति दी गई है। यहां बालू कहां से लाई जाएगी? इसका वह कोई जवाब नहीं दे पाए। उधर, सामाजिक कार्यकर्ता बबलू ने भंडारण पर एतराज जताते हुए अवैध खनन मामले में कार्रवाई की मांग की है।