{"_id":"5ac26c704f1c1bdc618b5261","slug":"191522691184-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल का निर्माण रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल का निर्माण रोका
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण रविवार की रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया।
सपा सरकार में वर्ष 2015 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा मिला था। इसके बाद से ही सीएचसी भवन का निर्माण शुरू हो गया। निर्माण धीमी गति से चलने के साथ ही उसमें घटिया किस्म के निर्माण सामग्री का प्रयोग की जा रही है। रविवार की रात करीब 11 बजे निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी ने जानकारी दी कि निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। जानकारी मिलते ही भारी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रोक दिया। मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा, सुशील जायसवाल, डब्लू, राजकुमार, नंदलाल, संतोष ने चेताया कि निर्माण में मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने डीएम से इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।