फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राशन कार्डों की यूनिट खुद सुधरवा लें कार्डधारक

राशन कार्डों की यूनिट खुद सुधरवा लें कार्डधारक

Fri, 09 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्डों की यूनिट खुद सुधरवा लें कार्डधारक
सोनभद्र। जिले में राशन कार्डों की यूनिटों का सत्यापन शुरू हो गया है। जिनके राशन कार्ड में शामिल यूनिट की मृत्यु हो गई है या फिर लड़कियों की शादी हो गई है, ऐसे यूनिटों को काटा जा रहा है। जिले के 68 गांवों के राशन कार्डों के यूनिटों का सत्यापन किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी ने तीन गांवों के कार्डों का सत्यापन किया। इसमें 61 यूनिटों को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि सात से ज्यादा यूनिट वाले राशन कार्डों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके तहत प्रति पूर्ति निरीक्षक को दस-दस राशन की दुकानों का सत्यापन करना है। एआरओ को पांच दुकानों का और डीएसओ को तीन दुकानों के राशन कार्डों का सत्यापन करना है। उन्होंने तीन गांव बट, तकिया और नधिरा में सत्यापन कर शुरूआत की है। बताया कि किसी-किसी राशन कार्ड के यूनिट में एक व्यक्ति का दो बार नाम दर्ज किया गया है। इन तथ्यों की जांच की जा रही है। बट गांव में दस यूनिट वाले सात राशन कार्ड और सात यूनिट वाले 63 राशन कार्ड की जांच की गई। तकिया में सात यूनिट से ऊपर वाले 51 राशन कार्ड और नधिरा में सात यूनिट वाले 95 राशन कार्ड की जांच की गई। तीनों गांवों में कुल 1553 यूनिट थे, जिनमें से सत्यापन के बाद 61 यूनिट गलत पाये गए। इन यूनिटों को ऑनलाइन निरस्त कर दिया गया। डीएसओ ने बताया कि सात यूनिट से ज्यादा वाले राशन कार्ड 215 गांवों में हैं। इसमें से 68 गांवों की पहले चरण में जांच की जा रही है। यूनिट की जांच आधार कार्ड के आधार पर भी की जा रही है। इसके लिए उन्होंने मॉडल के तौर पर नगवां गांव की जांच की। यहां 309 यूनिट है। इसमें 218 यूनिट का आधार था जो 70.55 फीसदी है। जबकि 91 यूनिट में आधार नहीं था, जो 29.44 फीसदी है। सत्यापन कराने के दौरान 91 में से 54 के आधार कार्ड मिल गए। छह का आधार कार्ड ही नहीं बना था। डीएसओ ने कार्डधारकों से कहा है कि वे खुद ही ऐसे यूनिटों को कटवा दे, जिन लड़कियों की शादियां हो गई हैं या फिर जिनकी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed