{"_id":"5a9d7ea34f1c1b0a7b8ba82c","slug":"191520271011-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुर्क में बढ़ा पानी का संकट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुर्क में बढ़ा पानी का संकट, लोग परेशान
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुर्क। नगर में पानी की समस्या बढ़ गई है। वाटर लेवल घटने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पंचायत की दो लाख लीटर की टंकी दिन-रात सबमर्सिबल चलाने के बाद भी नहीं भर पा रही है। इससे लोगों में असंतोष व्याप्त है।
नगर पंचायत पानी की समस्या को लेकर अब तक कोई पहल नहीं किया गया। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। चुर्क नगर पंचायत में दो लाख लीटर पर नगर में छह सौ उपभोक्ताओं के पानी कनेक्शन हैं। सैकड़ों कनेक्शन अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इस पर नगर पंचायत की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे पहले उपभोक्ताओं को आधा घंटा पानी दिया जाता था लेकिन अब महज पांच से दस मिनट ही पानी आपूर्ति की जा रही है। गर्मी में पानी का गंभीर संकट उत्पन्न होता है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या से निजात के लिए कोई प्लान नहीं तैयार कर सका है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नगर में पानी के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जहां पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है वहां टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी। नगर में लगे हैंडपंपों का मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। जल्द ही अवैध कनेक्शन वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।