{"_id":"5a8aff694f1c1ba3268bb1c0","slug":"191519058793-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद बार्डर पर बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद बार्डर पर बढ़ी चौकसी
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले से सटे छत्तीसगढ़ के सुक मा जंगल में हुए नक्सली हमले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को चारो राज्यों की सीमाओं पर फोर्स को तैनात कर दी गई। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने नक्सल इलाकों के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के जंगलों में सघन कांबिंग करने और संदिग्धों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर थाना क्षेत्र में नक्सली हमले में दो पुलिस कर्मियों के शहीद एवं कई के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई है। क्योंकि पूर्व में पड़ोसी राज्यों में नक्सली वारदातों को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए जिले के सीमावर्ती इलाकों मेें नक्सली पनाह लेते रहे है। हालांकि पूर्व में जिले में जिन रास्तों से नक्सलियों का आना-जाना रहा है वहां पर आधुनिक असलहों के साथ फोर्स तैनात कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि सुक मा जंगल में हुए नक्सली हमले को देेखते हुए छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और एमपी बॉर्डर पर पर्याप्त फोर्स तैनात कर दी गई है। जंगलों में मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया गया है। पीएसी के साथ थाना/चौकी प्रभारियों को जंगली एवं पहाड़ी इलाकों में सघन कांबिंग करने का निर्देश दिया गया है।