फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अब मनमाना नंबर नहीं दे सकेंगे गुरूजी

अब मनमाना नंबर नहीं दे सकेंगे गुरूजी

Tue, 05 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
अब मनमाना नंबर नहीं दे सकेंगे गुरूजी
सोनभद्र। जिले में वर्ष 2018 में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा में भाग लेने वाले इंटर के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा वीडियो कैमरे की निगरानी में होगी। अब शिक्षक मनमाने ढंग से चहेते छात्रों को नंबर नहीं दे सकेंगे। प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षा की वीडियो रिकार्डिंग एवं फोटोग्राफी करवाकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में देना होगा। ऐसा न करने वाले प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में फरवरी माह से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर शासन गंभीर हो गया है। योगी सरकार ने जिला प्रशासन को नकलविहिन परीक्षा कराने के लिए सख्त आदेश दिया है। कड़ाई के साथ इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराया जाएगा। हालांकि अभी तक प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए तिथि तय नहीं की गई है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में होनी वाली परीक्षा में इंटर के 20,971 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होगे। जिसमें 9590 बालक, 11381 बालिकाएं है। वीडियो कैमरे की नजर में प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न होगी। उन्होंने बताया संबंधित प्रधानाचार्यों को परीक्षा कीे वीडियो रिकार्डिंग एवं फोटोग्राफी डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित कर दिया है। प्रैटिकल परीक्षा की रिकार्डिंग न कराने वाले प्रधानाचार्यों को लापरवाह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि पूर्व में शिकायत मिलती रही है कि कुछ शिक्षक अपने चहेते को अधिक नंबर दे दिए है। वीडियो कैमरे की नजर में परीक्षा होने से शिक्षक मनमानी नहीं कर सकेंगे। कहा कि शासन के मंशानुसार परीक्षा कराने की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed