{"_id":"595d30f34f1c1b5d7e8b4588","slug":"191499279603-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ जीवन के लिए रोजना करें योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ जीवन के लिए रोजना करें योग
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। तापीय परियोजना कॉलोनी के गांधी पार्क में बुधवार की सुबह 25 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हो गया। बारिश के बावजूद शिविर के प्रति लोगों में उत्साह देखा गया। पूर्व सीजीएम एसपी सिंह और निवर्तमान सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
कहा कि योग भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। शरीर को रोगमुक्त रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। पतंजलि योग समिति की जिला महिला प्रभारी एवं योग प्रशिक्षक ऊषा कोमलन ने योग का महत्व बताते हुए कई आसन बताए। अविनाश मिश्रा, अजीत सिंह, मंजू सिंह, विशंभर सिंह, पीएस कोमलन आदि ने योग की महत्ता बताई।
बताया गया कि रोजाना सुबह पांच बजे से सात बजे तक और शाम को छह बजे से आठ बजे तक योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बारिश के समय गांधी पार्क स्थित व्यायाम शाला में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन होता रहेगा। ऊषा कोमलन ने बताया कि इस शिविर में प्रशिक्षण पाने वाले व्यक्तियों को योग प्रचारक, योग शिक्षक की भूमिका निभाने के योग्य बनाया जाएगा। ताकि इच्छुक व्यक्ति आगे चलकर लोगों को योग की शिक्षा देने में अहम भूमिका निभा सके।