फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, बुझा एकलौता चिराग

सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, बुझा एकलौता चिराग

Sun, 11 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, बुझा एकलौता चिराग
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ममुआ गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार की रात एक ट्रैक्टर-ट्राली में पहले ट्रक फिर टेलर ने टक्कर मार दी। इससे चालक ट्रैक्टर पिंटू (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर किया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने रविवार की सुबह शव को गांव में लाकर राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार ममुआ गांव में मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर हो रहा है। करीब दर्जन भर ट्रैक्टर करीब एक माह से प्रतिदिन मिट्टी का परिवहन कर रहे हैं। ममुआ (बिच्छी पड़ाव) का रहने वाला ट्रैक्टर चालक पिंटू ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। शनिवार की रात वह ट्रैक्टर- ट्राली से ममुआ से मिट्टी लेकर गेंगुआर गांव में गया। वहां मिट्टी गिराने के बाद वह वापस लौट रहा था। रात करीब 12 बजे ममुआ में ही वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से वह वाहन समेत सड़क पार कर रहा था। इस दौरान राबर्ट्सगंज की ओर से वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से ट्राली में टक्कर मार दी। इसके बाद एक ट्रेलर ने भी ट्रैक्टर ट्राली में धक्का मार दिया। इससे ट्रैक्टर चालक पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर ट्रैक्टर मालिक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां प्राथमिक उपचार के बार डॉक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रिफर कर दिया। इसी बीच परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिवार में सिर्फ उसकी मां और बहन है। वह अपने घर का एकलौता पुत्र था। वाराणसी जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद रात में ही शव लेकर घर वाले वापस लौट आए और रविवार की सुबह करीब सात बजे शव को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिवार वाले मुआवजा की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed