फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1825 children left Navodaya's entrance exam

Sonebhadra News: 1825 बच्चों ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Sat, 29 Apr 2023 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
1825 children left Navodaya's entrance exam
सोनभद्र। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 1825 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में कुल 5779 विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से पंजीकृत थे, मगर 3954 परीक्षार्थी ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय बहुआर के प्राचार्य एसपी सिंह ने बताया कि नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए थे। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, जीजीआईसी, एसएसयूपीआईसी रामगढ़, बीआईसी घोरावल, जीआईसी घोरावल, रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन, जीआईसी पिपरी, जीआईसी अनपरा, जीआईसी एवं जीजीआईसी दुद्धी, जीआईसी एवं जीजीआईसी बभनी में प्रवेश परीक्षा कराया गया। इन केंद्रों पर शनिवार को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। डीएम के निर्देशन में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपनी निगरानी में पारदर्शी तरीके से प्रवेश परीक्षा को संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed