फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जल सेतु, जल सुरंग का निर्माण कार्य देखा

जल सेतु, जल सुरंग का निर्माण कार्य देखा

Tue, 26 Mar 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
जल सेतु, जल सुरंग का निर्माण कार्य देखा
दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना अमवार मे मंगलवार की दोपहर निर्माण कार्यों के प्रगति की जांच करने नाबार्ड की टीम पहुंची। इससे पूर्व नाबार्ड की टीम ने कोलिनडूभा स्थित जलसेतु व कुड़वा स्थित जल सुरंग के निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान नाबार्ड के जीएम एम मुखर्जी को अधिशासी अभियंता विनय कुमार सिंह ने वर्तमान में हो रहे स्पिलवे व राकफील डैम के निर्माण कार्यों को दिखाया। बताया कि स्पिलवे का निर्माण 16 ब्लाकों में हो रहा है। दाई राकफील डैम का निर्माण भी तेज गति से हो रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 400 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था जिसके परिपेक्ष्य में कार्य कराए जा रहे हैं। नाबार्ड की टीम ने स्पिलवे व राकफील डैम की गुणवत्ता सहित सेंट्रल स्वायल एंड मैटीरियल रिसर्च स्टेशन नई दिल्ली द्वारा किये गए परीक्षण का अवलोकन कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी देखा। वर्तमान में यूपी शासन से परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया जो नाबार्ड देगा। नाबार्ड के जीएम एम. मुखर्जी ने कार्य की प्रगति को बढ़ाते हुए स्पिलवे के निर्माण कार्यों को समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। नाबार्ड द्वारा परियोजना के लिए स्वीकृत सम्पूर्ण धन क्षेत्र के विकास के लिए समय से आवंटित किया जाता रहेगा। इस मौके पर नाबार्ड के तकनीकी सलाहकार वासुदेव सिंह, सहायक अभियंता त्रिलोकी झा, रवि श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, कार्यदाई संस्था के ए. राजन, सत्यनरायन राजू, जेई राजेश कुमार, धीरेंद्र कौशिक, संतोष, सोहनलाल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed