फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की गई जान

बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की गई जान

Fri, 22 Mar 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की गई जान
शक्तिनगर/सिंगरौली। बृहस्पतिवार होली के दिन हुए अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की जान चली गई। पहला हादसा शाम को सिंगरौली के माड़ा थाना क्षेत्र के लौवा नदी पुल पर हुआ। दो बादकों के टक्कर में सवार दो युवकों की मौत हो गई। इसी तरह बाइक से गिरे शक्तिनगर के रहने वाली एक युवक की मौत हो गई। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

सिंगरौली से मिले विवरण के मुताबिक विंध्यनगर थाना क्षेत्र के ढ़ोटी गांव का रहने वाला जोगेंद्र रजक (32) अपने साथी दिनेश (20) के साथ शाम चार बजे के करीब बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। लौवा नदी पुल पर जोगेंद्र की बाइक सामने से आ रही राजेंद्र शाह (30) निवासी रजमिलान, माड़ा की बाइक से टकरा गई। इस हादसे में जोगेंद्र और राजेंद्र की मौके पर मौत हो गई। घायल दिनेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक हालत गंभीर है। दूसरी घटना विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत पुलिस चौकी इलाके की बताई जा रही है। बताते है कि शक्तिनगर इलाके के चिल्काटांड बाजार का रहने वाला सूरज (25) अपने दोस्त के साथ जयंत रिश्तेदार के यहां गया था। लौटते वक्त बाइक अनियंत्रित होने से वह गिर गया। घायलावस्ता में साथी ने उसे आवास पहुंचा दिया जहां रात में उसकी मौत हो गई। हालांकि इस मामले में शक्तिनगर पुलिस का कहना था कि उसके पास परिजनों के तरफ से काई सूचना नहीं दी गई है। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed