{"_id":"5c9523d0bdec22147609e56b","slug":"181553277904-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने आनन-फानन में बनवाया चबूतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने आनन-फानन में बनवाया चबूतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। थाना क्षेत्र के परसोई गांव में बुधवार की रात मोहर्रम का ताजिया रखे जाने वाले इमाम चौक (चबूतरा) को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस सतर्क हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में वहां तोड़े गए चबूतरे को रात में ही बनवा दिया। हालांकि गांव में घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके पर एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है।
परसोई गांव में बुुधवार की रात इमाम चौक का चबूतरा तोड़े जाने को लेकर विरोध करने पर अनवर अली (50) की हत्या की सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद तोड़े गए चौक की मरम्मत कराया और उसे रंग, पेंट करा दिया। घटना के बाद से पूरे परसोई गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अपने घरों में ताला बंद कर अन्यत्र चले गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक प्लाटून पीएसी एवं ओबरा थाने की पुलिस तैनात कर दी गई है। इस घटना को लेकर कोई भी ग्रामीण कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी डॉ. केजी सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।