फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राज्य सभा सांसद ने सिंगरौली में माइनिंग कॉलेज खोलने की उठायी आवाज

राज्य सभा सांसद ने सिंगरौली में माइनिंग कॉलेज खोलने की उठायी आवाज

Wed, 20 Feb 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
राज्य सभा सांसद ने सिंगरौली में माइनिंग कॉलेज खोलने की उठायी आवाज
अनपरा। राज्यसभा सांसद एवं कोयला व स्टील मंत्रालय की संसदीय स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य रामशकल ने केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से दिल्ली में मुलाकात कर सिंगरौली में प्रस्तावित आईआईटी समकक्ष माइनिंग कॉलेज खोले जाने की मांग की। कमेटी के सदस्य रामशकल ने बताया कि सिंगरौली में मध्यप्रदेश शासन द्वारा 163 एकड़ शासकीय भूमि ग्राम तियरा में कलेक्टर सिंगरौली की अनुशंसा पर तथा सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस की पहल पर आवंटित की जा चुकी है। माइनिंग कॉलेज खोले जाने के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट आईआईटी (आईएसएम) धनबाद द्वारा बनवाई जा चुकी है। कॉलेज खोले जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ऑल इंडिया काउंसिल आफ टेक्नीकल एजूकेशन से मान्यता का प्रयास भी किया गया था लेकिन यह संभव नही हो पाया था, क्योंकि राज्य कैबिनेट द्वारा इसके लिए बजट आवंटन नही किया था। यह मांग अध्यक्ष, उच्च तकनीकी शिक्षा एवं विकास समिति तथा सदस्य क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य एसके गौतम के सुझाव पर मानव संसाधन विकास मंत्री के समक्ष रखी गयी है। इस संबंध का एक पत्र सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस भी केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर को भेज चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed