{"_id":"5c017381bdec22414b47c60f","slug":"181543598977-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीडन के विरोध में श्रमिकों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीडन के विरोध में श्रमिकों ने किया कार्य बहिष्कार
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
अनपरा(सोनभद्र)। अनपरा परियोजना में एक संविदाकार द्वारा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने से इंकार किए जाने के विरोध में परियोजना के मजदूरों ने मैटेरियल गेट पर दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति के मंत्री सुरेन्द्र पाल ने कहा कि परियोजना में कार्यरत संविदाकार प्रबंधन के इशारे पर श्रमिकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश के बावजूद मजदूरों का उत्पीड़न और बढ़ गया है। जो भी मजदूर न्यूनतम मजदूरी और पेमेंट स्लिप की मांग कर रहा है, उसे काम से निकालने की धमकी दी जा रही है। गुड्डू उपाध्याय ने कहा कि अनपरा प्रबंधन और ठेकेदारों ने हर वार्ता और उसके निर्णय को मजाक का बना दिया है। मजदूरों को अभी भी 160-170 रुपये की दर से भुगतान किया जा रहा है, बोनस और ई पी एफ उनके लिए सपना हो चुका है। इस दौरान श्रमिकों ने न्यूनतम मजदूरी नहीं दिये जाने पर दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो मजदूर टूल डाउन करेंगे। मजदूर नेता देवमुनि ने बताया कि जी के पी कंस्ट्रक्शन का एक माह पूर्व टेंडर समाप्त हो गया है और ठेकेदार द्वारा मजदूरों का छह माह का वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर गनेश सिंह, केदार सिंह, उज्ज्वल गांगुली, गिरीन्द्र तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, विनोद मौर्य, राम आशीष सिंह, अशोक, विकास, नंदलाल, रामसजीवन, लालबाबू, अनिल ठाकुर, संदीप, पन्ना देवी, इतवारी, उर्मिला, राजकुमारी आदि मौजूद थीं।