फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खेल सिखाता है संयमित जीवन जीने की कला

खेल सिखाता है संयमित जीवन जीने की कला

Wed, 10 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खेल सिखाता है संयमित जीवन जीने की कला

विज्ञापन

रेणुकूट। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर में स्थित हिंडालको फुटबॉल मैदान में बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत काशी विद्यापीठ के शक्तिनगर केंपस के निदेशक सभाजीत यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया। छात्राओं ने गणेश वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर सभाजीत यादव ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इसमें हार या जीत तो होती रहती है। यह हमें संयमित जीवन जीना सिखाता है तथा अनुशासित रखता है। कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे बाबू राम सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक बलवंत सिंह ने प्रतियोगिता में आए सभी महाविद्यालयों के शिक्षकों और छात्राओं का स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कई तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इस दौरान डॉ. नीलांजन मजूमदार, जौली अम्बष्ट, प्रमोद कुमार यादव, अमरेंद्र कुमार सिंह, डा. मृदुला व्यास, डा. संजय कुमार सिंह, राजेश इंदौलिया, आरपी सिंह, एसके सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन सदानंद सोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed