{"_id":"5b7ef6a542c792463f794119","slug":"181535047333-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल खिलाड़ियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। तापीय परियोजना कालोनी परिसर स्थित डा. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान फतेहपुर में आयोजित 31वीं क्षेत्रीय वालीबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बाल वर्ग टीम के खिलाड़ियों को गुरुवार को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डा. चंद्रशेखर तिवारी ने कप्तान देवव्रत सिंह तथा किशोर वर्ग टीम कप्तान करन यादव सहित सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि 17 टीमों में प्रथम स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए बड़े गौरव का विषय है। खेल से हमारा तन, मन दोनों स्वस्थ होता है। अनुशासन तथा नैतिक मूल्य स्थापित करने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी ने वालीबाल टीम के कोच राकेश कुमार यादव तथा खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। इसके अलावा मथुरा में संपन्न होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफल होने के लिए शुभकामना भी दी। इस मौके पर छात्रों के अलावा सभी आचार्य उपस्थित रहे।