{"_id":"5b7ef2f842c792465942fd9d","slug":"181535046392-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता के प्रति किया जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता के प्रति किया जागरूकता
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। एनटीपीसी की रिहंद परियोजना में चालू माह में चल रहे स्वच्छता जागरूकता पखवाड़ा के तहत बुधवार को परियोजना के तत्वावधान में मिजार्पुर की स्वयंसेवी संस्था सेवा के कार्यकर्ताओं ने अंजानी के टोला बकरीहवां तिराहे एवं बीजपुर बाजार में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया।
नाटक एवं नाट्य गीत के माध्यम से आसपास साफ-सफाई रखने, स्वयं की सफाई, घर की सफाई, नाली, सड़क, हैंडपंप एवं कुओं की सफाई पर विशेष जोर दिया गया। खुले में शौच को अभिशाप बताते हुए घर में शौचालय बनाने एवं उसके उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया। नाटक में यह भी संदेश दिया गया कि गांव के लोग खुले में शौच के विरुद्ध एक निगरानी कमेटी का गठन करें तथा सार्वजनिक शौचालयों आदि का संचालन भी निगरानी समिति के माध्यम से ही की जाए। ग्रामीण जनता के साथ-साथ सीएसआर के उप महाप्रबंधक एसपी गुप्ता एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।