{"_id":"5b6c7de24f1c1b54638b73f3","slug":"181533836770-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिजोरी से उड़ाए 3.81 लाख बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिजोरी से उड़ाए 3.81 लाख बरामद, दो गिरफ्तार
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली । जिले के मोरवा स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से बीते दिन चपरासी द्वारा सफाई करने के दौरान तिजोरी से चोरी गए 3.81 लाख रुपये को गुरुवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। इस मामले में चपरासी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मोरवा मेन रोड स्थित श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में 29 जुलाई की सुबह तिजोरी से तीन लाख 81 हजार 972 रुपये चोरी हो गए थे। चोरी के मामले को खुलासा होने पर शाखा प्रबंधक व कैशियर की नींद उड़ गई थी। प्रबंधक ने इसकी जानकारी कर्मचारियों से की तो चपरासी मोहन केवट शाखा से नदारद मिला। उसके न मिलने पर मामले की जानकारी मुख्य कार्यालय को दी गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शाखा प्रबंधक ने मोरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शिंदे व अनुभागीय अधिकारी डा. कृपाशंकर द्विवेदी के मार्ग दर्शन में पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने भगत सिंह मढ़ौली कालोनी निवासी चपरासी मोहन केवट पिता धनेश्वर प्रसाद को मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया। बताया कि 72500 रुपये वह अपने साले बरगवां थाना क्षेत्र के मझौली निवासी राजकुमार पुत्र बल्ली प्रसाद को दिया है व शेष राशि अपने घर पर छिपा कर रखा है। पुलिस ने राजकुमार के पास से 32500 रुपये और 40 हजार रुपये से खरीदी गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। मुख्य आरोपी मोहन केवट की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से दो लाख 62 हजार 950 रुपये भी बरामद किए। पुलिस के मुताबिक सफाई के दौरान तिजोरी की चाबी चोरी कर घटना को अंदाम दिया गया था।