फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हाईटेंशन तार से लगा करेंट, व्यवसायी की मौत

हाईटेंशन तार से लगा करेंट, व्यवसायी की मौत

Thu, 09 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार से लगा करेंट, व्यवसायी की मौत
शक्तिनगर । थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में छत से गुजरे 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से बुधवार की सुबह व्यवसायी की मौत हो गई। इस घटना से व्यवसाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है।
विज्ञापन

खड़िया बाजार निवासी सुशील कुमार अग्रवाल (65) पुत्र अर्जुनलाल अग्रवाल के मकान के ऊपर से विद्युत वितरण निगम की 11 हजार वोल्ट लाइन के तार गुजरा है। सुशील बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बाजार से सामान खरीददारी के लिए तैयार हुए। उन्होंने अपनी पत्नी से भी तैयार होने की बात कहकर किसी काम से छत पर चल गए। इसी दौरान वे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करेंट का तगड़ा झटका लगने से वे छत से नीचे चहारदीवारी में रखे बोल्डर पर सिर के बल जा गिरे। उधर उनकी पत्नी बाहर कार के पास इंतजार करती रहीं। काफी देर होने के बाद जब वे बाहर नहीं आए पत्नी उन्हें खोजने के लिए घर में गई। चहारदीवारी के भीतर औंधे मुंह पड़े पति को देख व चीख पड़ी। चीख सुनकर उनका बड़ा पुत्र बजरंग पड़ोसियों के साथ मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में व्यवसायी को उपचार के लिए परियोजना के संजीवनी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों की सूचना पर कुछ ही देर में शक्तिनगर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। खडिय़ा बाजार में अचानक हुई घटना से शोक की लहर दौड़ गई। शोक में व्यापारियों ने दुकानों को भी बंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed