{"_id":"5b69e4614f1c1b913e8b5c07","slug":"181533666401-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों के मौत का बदला लेने की फिराक में नक्सली!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों के मौत का बदला लेने की फिराक में नक्सली!
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले को स्पर्श करने वाले छत्तीसगढ़ के सुकमा के जंगलों में सोमवार को मुठभेड़ के दौरान डीआरजी एवं एसटीएफ के जवानों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया। पांच लाख के इनामी नक्सली देवा समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। साथियों के मौत से बौखलाए नक्सली बदला लेने की फिराक में है। खुफिया तंत्रों से इसका इनपुट मिलने के बाद एसपी ने फोर्स को अलर्ट कर दिया है। चारों राज्यों की सीमाओं को सीआरपीएफ और पीएसी के हवाले कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नलकाटोग गांव के जंगल एवं पहाड़ी इलाकों में घेराबंदी कर डीआरजी (डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड) एवं एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के जवानों ने नक्सली कमांडर दुर्दांत बंजमा मूंगा समेत 15 नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान जवानों ने पांच लाख के इनामी नक्सली देवा और एक घायल नक्सली महिला को जिंदा गिरफ्तार करने के साथ ही नक्सलियों के शवों के पास से भारी संख्या में बंदूक और विस्फोटक पदार्थ बरामद किया। सूत्रों की मानें तो मारे गए साथियों का बदला लेने की नक्सलियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसकी जानकारी होते ही एसपी आरपी सिंह ने सभी थानों की फोर्स को अलर्ट कर दिया है। नक्सली क्षेत्र के थाना/चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में सघन कांबिंग करने का निर्देश दिया है। छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश बार्डर पर आधुनिक असलहों से लैश सीआरपीएफ, पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि पूर्व में पड़ोसी राज्यों के पुलिस का दबाव पड़ने पर नक्सली जिले के सीमावर्ती इलाकों में पनाह लेते रहे हैं। इसलिए पड़ोसी राज्यों से आने-जाने वाले मार्ग एवं जंगली रास्तों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह नक्सल क्षेत्रों में तैनात फोर्स से संपर्क बनाए हुए हैं।