{"_id":"5b69e17a4f1c1b05468b6746","slug":"181533665658-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयंत्र के विकास के लिए दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयंत्र के विकास के लिए दिए सुझाव
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा । एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना का मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) केके सिंह निरीक्षण किया। परियोजना के स्टेज एक की सभी इकाइयों का भ्रमण करने के बाद संबंधित संयंत्र के उत्तरोत्तर विकास के लिए कई सुझाव दिए।
क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने परियोजना की उत्पादन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। परियोजना में शून्य दुर्घटना के लक्ष्यों से संबंधित सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय किए जाने पर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया । एनटीपीसी विंध्याचल के थाना गेट पर संस्थापित किए गए नवीन ई-वेहिकल चार्जिंग स्टेशन का भी उद्घाटन किया । बालिका सशक्तीकरण अभियान में शामिल बालिकाओं के एक माह के दौरान अभियान के अंतर्गत प्राप्त अनुभव भी सुने और सभी बालिकाओं को छाता भी वितरित किया। परियोजना के सूर्य भवन अतिथिगृह के परिसर में पौधरोपण भी किया । निरीक्षण से पहले कार्यकारी निदेशक (वीएसआर) मनोज सक्सेना एवं अजीत तिवारी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान परियोजना के सभी महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष तथा यूनियन व एसोसिएशन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे ।