फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गुप्तकाशी में 25 हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक

गुप्तकाशी में 25 हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक

Mon, 06 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गुप्तकाशी में 25 हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक
सोनभद्र। जिले के सुप्रसिद्ध शिवालयों में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को मंदिरों में भगवान शिव का पूजन-अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गुप्तकाशी के शिवद्वार में उमा-माहेश्वर की प्रतिमा के दिव्य श्रृंगार के बाद भोर में साढ़े तीन बजे पुजारियों ने मंदिर का कपाट खोला। यहां करीब 20 से 25 हजार कांवरियों ने जलाभिषेक किया। कांवरियों को नियंत्रित करने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूटे गए। सुरक्षा के मद्देनजर एएसपी अरूण कुुमार दीक्षित, सीओ विवेकानंद तिवारी भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, शोभनाथ मंदिर, दंडइत बाबा मंदिर परिसर मेें विराजमान भगवान भोले नाथ का पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंगों पर जल के साथ अच्छत, बेलपत्र, धतूरा, दूध, माला, फूल चढ़ाया। रौप मेें विराजमान पंचमुखी महादेव, बरैला के भोले शिव शंकर, गौरीशंकर, कंडाकोट पहाड़ी पर विराजमान भोले नाथ के दरबार में भक्तों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात रही। घोरावल: मिर्जापुर के बैरिया घाट एवं विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर से कांवरिए जल लेकर नाचते-गाते रविवार की शाम से ही शिवद्वार पहुंचने लगे थे। रात ढाई बजे पुजारियों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ उमा-माहेश्वर का पूजा कर मंदिर का पट खोला। कांवरियों ने बोल-बम का जयकारा लगाते हुए मंदिर का परिक्रमा कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सुबह छह बजे तक कांवरियों की खचाखच भीड़ लगी रही। मदिर परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर घोरावल कोतवाल और राबर्ट्र्सगंज कोतवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांवरियों के जलाभिषेक कर लौट जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। उधर चार पहिया एवं बसों के छत पर बैठाकर ले जा रहे सवारियों पर नाराजगी जाहिर करते एएसपी अरुण कुमार दीक्षित ने मातहतों को यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डाला/चोपन। ऊंची पहाड़ी पर विराजमान अंचलेश्वर महादेव मंदिर में रिमझिम बारिश के बीच हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव एवं बोल बम के उद्घोष से नगर एवं मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महादेव सेवा समिति की ओर से सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त प्रात: सोननदी के पावन तट से जल लेकर नाचते गाते हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए अंचलेश्वर महादेव के मंदिर में पहुंच कर जलाभिषेक किया। समिति द्वारा सजाई गई शिव पार्वती की झांकी देख लोग भावभिभोर हो गए। शिव भक्तंों के सेवा के लिए नगर के अतिउत्साही समाजसेवियों द्वारा रास्ते में जगह-जगह पानी शर्बत आदि की व्यापक व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चोपन पुलिस व डाला पुलिस कांवरियों के साथ साथ चल रही थी, ताकि कोई असुरक्षा न हो।

मंदिर के महंत पुजारी पंडित मुरली तिवारी, ओम प्रकाश, मुकेश जैन, संजय मित्तल पूजन-अर्चन की व्यवस्था संभाले रहे। कांवर यात्रा में शब्बीर खां, संजय जैन दिनू गोयल, बंशराज शुक्ला, सत्यदेव पांडेय, अरविंद विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, अनूप गुप्ता, प्रमोद, सूरज निषाद, प्रिंस चौबे, विकास अग्रहरि, चंदन, अभिजित झा सहित अन्य श्रद्धालु चल रहे थे। बीजपुर: स्थानीय शिवालयों समेत जरहा के अजिरेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार को दर्शन पूजन के लिए क्षेत्र के अलावा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के भी शिवभक्त सिंदूर टीका धाम से जल उठा कर कांवर से जलाभिषेक किया। मंदिर पूजा समिति की ओर से भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा घोषणाएं की जाती रही। मंदिर समिति के बघेल सिंह, ब्रह्मजीत सिंह, गणेश सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed