फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   समाधान दिवस में पहुंचे 532 फरीयादी

समाधान दिवस में पहुंचे 532 फरीयादी

Tue, 03 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में पहुंचे 532 फरीयादी
सोनभद्र । जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को लगे तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की भीड़ लगी रही। राबर्ट्सगंज, दुद्धी व घोरावल तहसील में कुल 532 शिकायती पत्र मिले। जिसमें महज 56 मामलों का ही निस्तारण हो सका। 476 मामलों को सात दिनों में निस्तारित करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज तहसील में डीएम अमित कुमार सिंह व एसपी आरपी सिंह ने समस्या सुनी। सुनवाई करने से पहले तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के लगे स्टालों का डीएम व एसपी ने जायजा लिया। सदर तहसील में कुल 273 शिकायतें आई। जिसमें 31 मामलों का निस्तारित मौके पर हुआ। इस मौके पर सीएमओ डा. एसपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर रामचंद्र, सीओ विवेकानंद तिवारी, डीडीओ आरबी त्रिपाठी समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। दुद्धी तहसील में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी व एसडीएम विशाल यादव के यहां 83 मामले आए। जिसमें सात का निस्तारण हुआ। इसके बाद पांच टीमें बनाकर क्षेत्र में जाकर जमीनी हकीकत के मुताबिक निस्तारण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के भेजा गया। टीमों द्वारा पांच मामलों का निस्तारण किया गया। इस तरह कुल 12 मामलों का निस्तारण हुआ। अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल सूर्य मणिलाल चंद्र की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने 176 शिकायतें सुनीं। 13 प्रकरण निस्तारित किये गये।
विज्ञापन


शराब की दुकान हटाने की मांग
सोनभद्र । तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चुर्क के कोल्हुआ व पुलिस लाइन मार्ग पर शिशु मंदिर विद्यालय व मंदिर के पास से शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की है। चोपन ब्लाक के पनारी गांव निवासी शाहीद अली, लल्लू यादव व नईपर आलम ने विद्युत कनेक्शन न किए जाने की शिकायत की है। उनका कहना है कि गांव में बिजली के खंभे व तार लगा दिए गए है। 17 दिसंबर को कनेक्शन दिए जाने की औपचारिकता भी पूरी हो गई है लेकिन अभी केबल नहीं जोड़ा गया है। इसी गांव के लोगों ने पेयजल की किल्लत से भी डीएम को अवगत कराया है। राबर्ट्सगंज ब्लाक के दुरावल कला गांव निवासी विजेंद्र कुमार ने शौचालय निर्माण में गड़बड़ी करने का आरोप प्रधान व सचिव पर लगाया है। इन सभी मामलों को प्राथमिकी से लेते हुए सात दिनों के भीतर निस्तारण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed