{"_id":"5b1973184f1c1baa6e8b6c72","slug":"181528394520-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर सचिवों ने दूसरे दिन भी दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर सचिवों ने दूसरे दिन भी दिया धरना
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के आहवान पर जिले के सचिवों, एडीओ आईएसबी, एडीओ पंचायत का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सचिवों ने विकास भवन पर धरना दिया। कार्य बहिष्कार से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विकास भवन पर धरना में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने कहा कि जब तक तीन सूत्री मांग पूरी नहीं होती कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। मंत्री सुनील पाल ने कहा कि ग्राम पंचायत और ग्राम विकास के सभी सचिव सामूहिक रूप से अवकाश पर हैं। कोई भी सचिव सरकारी कामकाज तब तक नहीं करेगा जब तक कि सरकार कोई निर्णय नहीं लेती। धरना में शैलेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, शिव कुमार कुशवाहा, प्रीती पाठक, मनोज दूबे, दिनेश गिरि, राजेश सिंह, हफीज उल्ला, अरूण सिंह, श्वेता गुप्ता, हेमंत शुक्ला मौजूद रहे। दुद्धी: ग्राम पंचायत और ग्राम विकास के सचिवों का अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल गुरुवार को भी जारी रहा। तीन सूत्री मांगों को लेकर सचिवों ने ब्लॉक पर धरना भी दिया। सचिवों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नही होती हड़ताल जारी रहेगी। धरना में एचएन सिंह, कमलेश भारती, अरशद खां, यशवंत गौतम मौजूद रहे ।