फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अब मुर्गी पालन भी करेंगी समूह की महिलाएं

अब मुर्गी पालन भी करेंगी समूह की महिलाएं

Wed, 06 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अब मुर्गी पालन भी करेंगी समूह की महिलाएं
दुद्धी। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब मुर्गी पालन के रोजगार से भी जुड़ेंगी। 40 महिलाओं का समूह स्वरोजगार से जुड़ेगा। इसके लिए चयनित महिलाओं को बुधवार को आजीविका मिशन के सभागार में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक पशुपालन विभाग से उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने महिलाओं को कुक्कुट पालन पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने चयनित लाभार्थियों एवं पशु सखियों को कुक्कुट पालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पिंजरे की व्यवस्था, चूजों का रखरखाव, आहार, उन्हें लगने वाले विभिन्न टीकों के बारे में बताया। ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गरीब महिलाओं का चयन कर स्वयं सहायता समूह में जोड़ा जाता है । वर्तमान में 900 समूह में 10892 महिलाएं दुद्धी ब्लॉक में जुड़ चुकी हैं। जिन्हें साप्ताहिक बचत करने के लिए, आंतरिक लेन-देन, बैंकिंग से जुड़ाव, वित्तीय साक्षरता, गाय, भैंस, बकरी, मछली, मुर्गी, मधुमक्खी पालन और जैविक विधि से सब्जी की खेती, श्रीविधि से गेहूं, धान, दुकान खोलकर आमदनी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। बुधवार को समूह की 40 लाभार्थियों का चयन किया गया। उन्हें पशुपालन विभाग से जोड़कर मुर्गी पालन के लिए जोड़ा जा रहा है। प्रशिक्षण में जय कुमार जोशी, उपेंद्र कुमार, अजय शंकर झा, सीताराम कुमार, जितेंद्र कुमार, पशु सखी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed