फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अच्छी शिक्षा बिना व्यक्तित्व विकास मुश्किल

अच्छी शिक्षा बिना व्यक्तित्व विकास मुश्किल

Sun, 25 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अच्छी शिक्षा बिना व्यक्तित्व विकास मुश्किल
घोरावल। क्षेत्र के केयली मय देवली गांव स्थित वीरमति विद्या महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिलीप कुमार सचान ने कहा कि बिना अच्छी शिक्षा के व्यक्तित्व का विकास बहुत मुश्किल होता है। सही दिशा में लगन एवं शिक्षा के संयोग से विद्यार्थियों के लिए सफलता मिलती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। सहायक न्यायिक दंडाधिकारी सोनभद्र मानवर्धन ने कहा कि छात्र-छात्राएं सकारात्मक सोच के साथ परिश्रम करें। सफलता जरूर मिलेगी। एसडीएम सादाब असलम ने कहा कि किसी की बुद्धिमता को कमतर नही आंका जाना चाहिए, बल्कि सफलता के लिए कितना परिश्रम किया गया। इसका आंकलन जरूर होना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि व्यक्ति की सफलता में शिक्षा का अहम योगदान होता है। पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने गत वर्ष सफल छात्रों को शुभकानाएं देते हुए आगे भी परिश्रम से लगे रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश त्रिपाठी व संचालन डॉ. ओमप्रकाश मिश्रा ने किया। इस मौके पर हिमांशु कुमार सिंह, डॉ. लालमणि मिश्र, विद्या प्रसाद दुबे, मनोज कुमार, काजू अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed