फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खुलेआम बिक रहा बेटी बचाओ का फर्जी फार्म

खुलेआम बिक रहा बेटी बचाओ का फर्जी फार्म

Tue, 05 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खुलेआम बिक रहा बेटी बचाओ का फर्जी फार्म
सोनभद्र। जनपद में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का फर्जी फार्म बेंचकर धोखाधड़ी की जा रही है। कई फोटो स्टेट के दुकानदार इस योजना के तहत बेटियों को दो लाख रुपये दिए जाने का प्रलोभन देकर फार्म बेंच कर धन कमा रहे हैं। दो लाख रुपये पाने की लालच में लोग डाकघर में फार्म जमा करने की जद्दोजहद कर रहे हैं। इस बात की जानकारी होने पर देर शाम पुलिस ऐसे दुकानों पर पहुंची जहां से फार्म की बिक्री हो रही है। लेकिन दुकानें बंद मिली। पुलिस का कहना है कि बुधवार की सुबह ऐसे दुकानों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह नौ बजे से ही मुख्य डाकघर राबर्ट्सगंज में फार्म जमा करने के लिए लोग पहुंचे थे। फार्म जमा करने के लिए लाइन में लगी संध्या और पूजा ने बताया कि फोटो स्टेट के दुकानदार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटियों को दो लाख रुपये दिए जाने से संबंधित प्रति फार्म दस रुपये दे रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि यह फार्म भरने वाली बेटियों को दो लाख रुपये मिलेगा। इसलिए वे लोग पीएम कार्यालय को फार्म रजिस्ट्री कर रही हैं। पार्वती, किरन, सौम्या रीता, सुनीता ने कहा कि फार्म में टिकट, फोटो लगाकर रजिस्ट्री करना पड़ रहा है। एक फार्म भरने मेें करीब सौ रुपये खर्च आ रहा है। कन्हैया, किशन और राजेश ने कहा कि फार्म भरने पर केंद्र सरकार की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उनकी बच्चियों को दो लाख रुपये मिलेगा, इसलिए फार्म भर रहे है। कहा कि अगर दुकानदार फर्जी फार्म बेचकर लोगों को ठग रहे है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed