फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यूपी-छतीसगढ़ मार्ग पर दो दिन से लगातार जाम

यूपी-छतीसगढ़ मार्ग पर दो दिन से लगातार जाम

Tue, 01 Aug 2017 11:26 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
यूपी-छतीसगढ़ मार्ग पर दो दिन से लगातार जाम
बभनी (सोनभद्र)। स्थानीय कस्बा में गड्ढायुक्त सड़क पर ट्रक पलटने से दो दिन से लगातार जाम लगा हुआ है। इससे वाहनों की करीब छह किमी तक लंबी कतार लग गई। छोटे वाहनों को पुलिस ने अगल-बगल के रास्तों से पास करवाया। जाम से पूरी रात ट्रक चालक परेशान रहे। तमाम चालकों को रात भूखे ही गुजारनी पड़ी। सोमवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पलटे ट्रक को हटवाया गया तो दूसरा ट्रक उसी स्थान पर फिर पलट गया, जिससे जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

रेणुकूट-अंबिकापुर मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बभनी कस्बा में जगह-जगह मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे आए दिन सड़क पर हादसा होता रहता है। उत्तराखंड से प्लाई लादकर छत्तीसगढ़ जा रहा ट्रक रविवार की सुबह करीब आठ बजे बभनी कस्बा में गड्ढे से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद से लगा जाम तमाम ट्रक चालकों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों को परेशान कर गया। ट्रक के पलटने से मार्ग पर करीब छह किमी दूरी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। तमाम ट्रक चालकों ने जाम से निजात के लिए काफी दूरी पर ही ट्रकों को खड़ा कर दिया। दूर वाले स्थानों पर जहां कोई होटल, ढाबा आदि नहीं था उस ओर खड़े ट्रकों के चालकों को पूरी रात भूखे गुजारनी पड़ी। ट्रक चालक विजय यादव निवासी जौनपुर रायगढ़ से लखनऊ जा रहे। सरिया लोड है। शाम तक लखनऊ पहुंचना था लेकिन जाम से ठहर गए हैं। कमालुद्दीन के ट्रक में साबुन लदा है। हरिद्वार से रायपुर जा रहे। तमाम ड्राइवरों को रात में भोजन भी नहीं नसीब हो सका। क्योंकि हर जगह होटल नहीं है। एंबुलेंस ग्रामीण मार्ग से होकर अस्पताल जा रहे हैं। बस वालों ने भी दूसरा रूट अपना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed