फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे शिक्षामित्र

मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे शिक्षामित्र

Mon, 31 Jul 2017 11:42 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे शिक्षामित्र
सोनभद्र। समायोजन की मांग को लेकर शिक्षक, शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा का बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सोमवार को छठवें दिन भी धरना जारी रहा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षामित्रों के आंदोलन को समर्थन दिया। वक्ताओं ने चेताया कि यदि उनकी मांग पूूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शिक्षामित्रों ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील भी की।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर हुए धरने में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम सिंह ने शिक्षामित्रों की मांग को जायज ठहराते हुए शासन से इसे अविलंब पूर्ण करने की मांग की। जिलाध्यक्ष रवि भूषण सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र उत्साहित रहें और धैर्य रखें, सफलता जरूर मिलेगी। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ आंदोलन में साथ है। शिक्षामित्र संयुुक्त संघर्ष मोर्चा के वकील अहमद खां और शशिभूषण तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार चाहे तो शिक्षामित्रों को समायोजित कर सकती है। अब सरकार इस पर जल्द सकारात्मक निर्णय ले। अजीत सिंह, विनोद कुमार मौर्या ने कहा कि 17 वर्षों से शिक्षामित्रों ने अपने संघर्ष के बल पर हर जीत हासिल की है। इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ संगठन की एकता रही है। शिक्षामित्र एक रहें और आंदोलन करें, सफलता मिलेगी। विजय कुमार चौबे, दिलीप त्रिपाठी ने चेताया कि यदि शासन से कोई उचित कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन उग्र रूप धारण कर लेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से शिक्षामित्रों का मान-सम्मान बरकरार रखने की मांग की। प्रदर्शन में अरुण केशरी, गुलाब यादव, प्रेम बहादुर यादव, मनोज कुमार सिंह, विवेकानंद मिश्रा, नरेंद्र पाठक, अनुज सिंह, पुंडरीक पांडेय, जसवंत सिंह, सतेंद्र तिवारी, राजबली मिश्रा, अशोक चौबे, सुरेंद्र तिवारी, मुख्तार रिजवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed