फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   42,782 cases disposed of in Lok Adal

लोक अदालत में 42,782 मामलों का निस्तारण

Sat, 08 Sep 2018 11:29 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sat, 08 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
42,782 cases disposed of in Lok Adal
राबर्ट्सगंज के एडीआर सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दीप जलाते जिला जज ओमप्रकाश त्रिपाठी। (दाहिने से पहले) - फोटो : sonbhadra
सोनभद्र। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर, दुद्धी न्यायालय परिसर, ओबरा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 42782 मामलों का निस्तारण कर अर्थदंड के रूप में 2,59,620 रुपये और  प्रतिकर के रूप में 72,80,000 रुपये की वसूली की गई। 1.81 करोड़ का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस दौरान आपराधिक मामलों के साथ ही जनमानस की जरूरत से जुड़े मामलों का भी निबटारा कराया गया।  
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश ओमप्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत की शुरुआत की। उनकी अदालत में नौ, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश यशवंत कुमार मिश्रा की अदालत के 41, एडीजे प्रथम जयप्रकाश तिवारी की अदालत के 25, एडीजे मोहनलाल विश्वकर्मा की अदालत में दो, एडीजे एफटीसी न्यू विनय कुमार सिंह की अदालत के सात, एडीजे एफटीसी सुबोध वार्ष्णेय की अदालत के चार, जेएम नेत्रपाल सिंह की अदालत के 313, सिविल सीनियर डिवीजन सिद्धार्थ कुमार  की अदालत के 32, एसीजीएम वर्धन की अदालत के 75, द्वितीय सिविल जज सीनियर डिवीजन महेंद्र कुमार की अदालत के सात,सिविल जज जूनियर डिवीजन सुदर पाल की अदालत के 29, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, आरएन पांडेय की अदालत के 51, एसडीएम घोरावल की अदालत के 165, एसडीएम राबर्ट्सगंज की अदालत के 145, एसडीएम दुद्धी की अदालत के 95, अपर उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज की अदालत के तीन, तहसीलदार राबर्ट्सगंज न्यायिक की अदालत के 30, तहसीलदार घोरावल की अदालत के  40, तहसीलदार राबर्ट्सगंज की अदालत के 40 वाद निस्तारित किए गए।
विज्ञापन


इसी तरह श्रम विभाग, जाब कार्ड, विद्युत विभाग, स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, यूको बैंक, खतौनी, आय-जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड से जुड़े सैकड़ों मामले निस्तारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed