{"_id":"6239d4460e65a127671e116a","slug":"179-students-absent-in-polytechnic-exam-on-the-first-day-sonbhadra-news-vns644292471","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 179 छात्रों ने छोड़ी पॉलीटेक्निक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 179 छात्रों ने छोड़ी पॉलीटेक्निक परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो केेंद्रों पर मंगलवार को पॉलीटेक्निक परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन दोनों केंद्र पर 179 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सर्वाधिक परीक्षार्थी राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सिंदूरिया में अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे।
प्रशासन की तरफ से बनाए गए परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी के साथ देवो महेश पॉलीटेक्निक कॉलेज सुकृत और राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज चोपन के कुल 1486 छात्र परीक्षा देंगे। वहीं दूसरे परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सिंदूरिया में इस कॉलेज के साथ ही आरआर पॉलीटेक्निक कॉलेज हिंदुआरी और आरएन पॉलीटेक्निक कॉलेज दुद्धी के 1369 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। मंगलवार से शुरू हुई परीक्षा में प्रथम पाली में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में 562 छात्रों को परीक्षा देनी थी लेकिन 60 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पॉली में 456 छात्रों में से पांच छात्र अनुपस्थित रहे। इस तरह से पहले केंद्र पर 65 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरे परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सिन्दूरिया में पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 562 छात्रों में से 107 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। दूसरी पाली में सात छात्र अनुपस्थित रहे। दोनों परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन 179 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी।