फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   72 गांवों में लगाए जाएंगे तड़ित चालक यंत्र

72 गांवों में लगाए जाएंगे तड़ित चालक यंत्र

Fri, 19 Apr 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
72 गांवों में लगाए जाएंगे तड़ित चालक यंत्र
दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील क्षेत्र के 72 गांवों में तड़ित चालक यंत्र लगाए जाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में ज्यादा बिजली गिरने वाले कुल 72 गांवों का सर्वे किया किया गया है। इन गांवों में बिजली गिरने से जनहानि के अलावा पशुओं की भी मौत होती आई है। इसमें कुलडुमरी, डूमरडीहा, दुद्धी, जाबर, मल्देवा, बीडऱ, रजखड़, फुलवार, घिवही, विंढमगंज, केवाल, म्योरपुर, बभनी, करकछी, नधिरा, आरंगपानी, खोतोमहुआ, डेढा, अमवार, दिघुल, दुम्हान, हथवानी, हाथीनाला, बहेराडोल आदि गांवों का चयन किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि चयनित गांवों में तड़ित चालक यंत्र लगाए जाने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। उम्मीद है कि शीघ्र ही यंत्र लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि 2018-19 में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। 18 गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसमें 70 मवेशियों की मौत और 132 मकानों को नुकसान पहुंचा था। इससे पहले 2017-18 में बिजली से नौ व्यक्तियों और 43 मवेशियों की मौत हुई थी। 2016-17 में सौलह लोगों और 48 मवेशियों की मौत बिजली गिरने से हुई थी। इसी तरह इससे पूर्व के सालों में भी लोगों की जिंदगियां भेंट चढ़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed