{"_id":"5c967291bdec221460792b4d","slug":"171553363601-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को तरजीह देने वालों को देंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को तरजीह देने वालों को देंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में उत्साह है। नए वोटरों का कहना है कि युवाओं को तरजीह देने वाले प्रत्याशियों को ही वोट दिया जाएगा। जाति और धर्म की राजनीति छोड़ विकास की राजनीति करने वालों को तरजीह दी जाएगी।
सोनौटी गांव के विनय श्रीवास्तव कहते हैं कि पहली बार वोट देने का मौका मिला है। अभी सभी प्रत्याशियों की घोषणा भी नहीं हुई है। जब नामांकन हो जाएगा तब विचार किया जाएगा कि उनमें योग्यता क्या है। उनकी प्राथमिकता क्या है। उसी आधार पर जिले के विकास को तरजीह देने वालों को वोट दिया जाएगा। गोरडिहा गांव के पीयूष पांडेय का कहना है कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। युवा बेरोजगार हैं और उनके समक्ष कठिन चुनौतियां हैं। ऐसे में युवाओं के रोजगार के प्रति सोच रखने वाले राजनीतिक दल को ही वोट दिया जाएगा। सहिजन गांव निवासी रीतेश पांडेय का कहना है कि सोनभद्र में तमाम औद्योगिक कल-कारखाने हैं। फिर भी यहां के युवाओं को रोजगार के लिए गैर जिलों और गैर राज्यों का चक्कर काटना पड़ता है। स्थानीय कल कारखानों में युवाओं को रोजगार दिलाने का वादा करने वाले प्रत्याशियों पर विचार किया जाएगा। बहुआर गांव निवासी मनोज शर्मा का कहना है कि राष्ट्रीय समस्याओं देश का नाम विश्व स्तर पर ऊंचा करने वाले, राष्ट्रीय समस्याओं का निस्तारण करने वाले दल और उसके प्रत्याशी को वोट देंगे। निपराज गांव के इंद्रजीत का कहना है कि स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की समस्याओं पर आवाज उठाने वाली पार्टी को वोट दिया जाएगा।