{"_id":"5b940ae7867a557ffd3683fa","slug":"171536428775-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर लगाकर करेंगे मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर लगाकर करेंगे मुफ्त इलाज
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के गंभीर रोगियों को लिए खुशखबरी है। अब उन्हें बेहतर इलाज कराने के लिए बीएचयू समेत अन्य अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सीएचसी, पीएचसी पर शिविर लगाकर विशेषज्ञों की टीम से रोगियों का मुफ्त में इलाज कराने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में चार राजकीय अस्पतालों में शिविर लगाया जाएगा।
जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में गंभीर रोगियों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। विवश होकर रोगियों को निजी अस्पतालों में उपचार कराना पड़ रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर रोगियों के उपचार लखनऊ के डॉक्टरों और विशेषज्ञों से कराने का निर्णय लिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि दस सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी, 11 सितंबर को सीएचसी चोपन, 13 सितंबर को सीएचसी घोरावल और 14 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र केकराही में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें लखनऊ के डॉक्टर, विशेषज्ञों की टीमें महिलाओं के स्तर कैंसर, रक्तचाप, आदि रोगों की मुफ्त में जांच कर रोगियों को दवाएं उपलब्ध कराएंगे। गंभीर रोगियों को अस्पतालों में भर्ती कर उपचार किया जाएगा। ताकि मरीजों को उपचार कराने के लिए अन्यत्र न जाना पड़ें। जिले में नौ सितंबर को डॉक्टर एवं विशेषज्ञों की टीमें पहुंच जाएंगी। कहा कि सभी राजकीय अस्पतालों में रोगियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।