{"_id":"5af48a214f1c1b76098b9136","slug":"171525975585-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई आवासों को गिराने में अतिक्रमणकारी बने रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थाई आवासों को गिराने में अतिक्रमणकारी बने रोड़ा
Updated Fri, 11 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के अस्थाई कालोनी के 32 आवासों को गिराया जाना है । इसके टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन अतिक्रमण के चलते ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नहीं हो पा रही। आवासों को खाली कराने के लिये बोर्ड ने बिजली कनेक्शन भी काट दिया है। अब पानी सप्लाई बंद करने की तैयारी चल रही है।
बता दें कि कोटा बस्ती शक्तिनगर व अनपरा तापीय परियोजना की जमीन पर एनपीसीसी लिमिटेड की अस्थाई स्टाफ कालोनी का निर्माण किया गया था। अनपरा परियोजना के निर्माण के दौरान बनी इस स्टाफ कालोनी के सभी आवासों के ध्वस्तीकरण का आदेश हो चुका है। कोटा बस्ती शक्तिनगर के सभी आवास गिरा भी दिए गए हैं लेकिन अनपरा के करीब 32 आवासों का ध्वस्तीकरण नहीं हो सका जबकि एनपीसीसी लिमिटेड के प्रबंधक टेंडर के माध्यम से आवासों को तोड़कर जमीन खाली करने का ठेका कार्य टेंडर के माध्यम से दे चुकी है। वहीं मुख्य महाप्रंबधक, इं. एके सिंह ने कहा कि आवासों को खाली कराने के लिए पुलिस से मदद मांगी गई है। पहले ही विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है। अब पानी की सप्लाई रोक दी जाएगी। यह काम कुछ दिनों में ही किया जाएगा ताकि आवास खाली कराए जा सके।
एसडीएम के आदेश को किया दरकिनार
आवास अतिक्रमण होने की जानकारी ठेकेदार ने 23 सिंतबर 2017 को दुद्धी जिलाधिकारी को दी थी। एसडीएम ने अनपरा तापीय परियोजना के जनरल मैनेजर, थानाध्यक्ष अनपरा व शक्तिनगर को निर्देश दिया था कि आवासों को खाली कराया जाए लेकिन पुलिस ने एसडीएम के आदेश को ही ठेंगा दिखा दिया।