{"_id":"59e0ff644f1c1bd1538b74ca","slug":"171507917668-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबर्ट्सगंज-मानपुर सड़क में गड़बड़ी, जेई को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबर्ट्सगंज-मानपुर सड़क में गड़बड़ी, जेई को फटकार
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज-मानपुर मार्ग के मरम्मत में बरती जा रही अनियमितता से नाराज जिलाधिकारी ने मंडी परिषद के जेई को जमकर फटकार लगाई। शुक्रवार को सड़क का स्थलीय निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने नाराजगी जाहिर की।
जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने शुक्रवार को मण्डी परिषद से पूर्व में बनायी गयी राबर्ट्सगंज-मानपुर संपर्क मार्ग का औचक निरीक्षण किया। करीब 9.41 लाख की लागत से डेढ़ किमी लम्बी सड़क ठेकेदार मेसर्स सोनाली इंटर प्राइजेज ने बनाई थी। सड़क काफी खराब पाई गई। रोड के मरम्मत के लिए मंडी परिषद ने 9.41 हजार का बजट दर्शाया है और स्थलीय निरीक्षण के दौरान मात्र एक डंपर गिट्टी से मरम्मत का कार्य मौके पर पाया गया। डीएम ने मंडी परिषद के जेई बीएन सिंह को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग टीएन राय भी थे। डीएम ने सड़क की तकनीकी जांच के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए हैं।